शिव ठाकरे से मिलकर फुले न समाए अब्दु रोजिक, शिव ने उठाया गोद

Know more about Abdu Rozik& Shiv Thakre: शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक की नई खबर पढ़ें।
Abdu Rojik was not happy after meeting Shiv Thackeray, Shiv took his lap 17424

Know more about Abdu Rozik& Shiv Thakre: बिग बॉस सीजन 16 में सभी को अपनी ओर आकर्षित करने में सबसे ज्यादा सफल शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक हुए। गौरतलब हैं, कि अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के गायक हैं, जिन्हें भारत की जनता द्वारा खूब पसंद किया जाता है। बिग बॉस सीजन 16 में दोनों सितारों ने खूब मस्ती की और दर्शकों का अपार प्यार अपने नाम किया। गौरतलब हैं, कि शिव ठाकरे लोकप्रिय स्टंट आधारित शो खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने वाले हैं और वह लगातार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा कर रहे हैं। हाल ही में, उनकी भेंट उनके करीबी और उनके सहयोगी अब्दु रोजिक से हुई और दोनों बेहद खुश दिखें।

गौरतलब हैं कि, शिव सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोई न कोई पोस्ट द्वारा अपने डेली रूटीन की जानकारी सार्वजनिक करते रहते हैं और उन्होंने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अब्दु रोजिक के साथ हुई प्यारी मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों में, देखा जा सकता हैं, कि शिव जैसे ही अब्दु से मिलते हैं, तो वह उन्हें गोद में उठा लेते हैं। दोनों सितारों में घनिष्ठ संबंध और मित्रता है और हमें यह पसंद है। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।