सुनील छेत्री के बारे में जानें ये अनजाने राज

Know more about Sunil Chhetri: सुनील छेत्री के बारे में जानें ये अनजाने राज
सुनील छेत्री के बारे में जानें ये अनजाने राज 624

Know more about Sunil Chhetri: आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में जन्मे सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने अपने अद्भुत प्रदर्शन द्वारा काफी लोकप्रियता अपने नाम की। सुनील का जन्म 3 अगस्त 1984 को नेपाली मूल के माता-पिता घर हुआ। सुनील ने गंगटोक के बहाई स्कूल, दार्जिलिंग के बेथानी स्कूल, कोलकाता के लोयोला स्कूल और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआँ में पढ़ाई की। किंतु, 12वीं कक्षा के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा घटित हुआ की उन्होंने पढ़ाई को अलविदा कह दिया। उन्हें उस समय एशियाई स्कूल चैंपियनशिप द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई को अलविदा कह दिया।

भारतीय फूटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। सुनील की लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं और वह देश के सभी फूटबॉल प्रेमियों के पसंदीदा खिलाड़ी है। सुनील ने 12 जून, 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय टीम की यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने हमारे देश को कई बार गौरवान्वित महसूस करवाया है। वहीं अगर बात करें, उनके जीवनसाथी के बारे में तो 4 दिसंबर, 2017 को छेत्री ने अपनी प्रेमिका के संग शादी करने का फैसला किया।

2007, 2011, 2013 और 2014 में, छेत्री ने चार बार प्रतिष्ठित अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया।

अच्छा, देवियों और सज्जनों सुनील के बारे में दिलचस्प जानकारियों को जानकर आपको कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।