मुंबई इंडियंस को मजबूती से टक्कर देंगी ये टीम, खेल से जुड़े लोगों ने की पुष्टि

IPL 2023: आइपीएल से जुड़ी नवीनतम समाचार प्राप्त करें।
मुंबई इंडियंस को मजबूती से टक्कर देंगी ये टीम, खेल से जुड़े लोगों ने की पुष्टि 10412

IPL 2023: गौरतलब हैं, आइपीएल 2023 की शुरुआत हो गई है और सभी खिलाड़ी व टीम अपनी पुरी कोशिश में जुट गए हैं, कि ताज उनके टीम के नाम ही हो। जैसा कि सभी को पता हैं, मुंबई इंडियंस को काफी लोगों द्वारा पसंद किया जाता हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक खिलाड़ीयों का समावेश है। फिलहाल, टीम स्कोर बोर्ड में 9वें स्थान पर विराजमान हैं। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने एक मैच खेला, जिसे वह अपने नाम करने में असफल रही है। हाल ही में, भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस को आगाह करते हुए टिप्पणी की। टिप्पणियों के दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हल्के में न लेने की गुजारिश की है। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स भी वर्तमान समय में 6वें स्थान पर स्कोर बोर्ड में बना हुआ है।

मोहम्मद कैफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, कि “मुंबई इंडियंस हमेशा घर में मजबूत दिखती है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को किसी भी मैदान पर हराना मुश्किल है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को इस सीजन के अपने पहले दो अंक हासिल करने के लिए वानखेड़े में कड़ी मेहनत करनी होगी।”

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।‌

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।