इस आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के मार्गदर्शक के रुप में नजर आएंगी सानिया मिर्जा

Sania Mirza In IPL: मार्गदर्शक के रुप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम से जुड़ी सानिया मिर्जा।
इस आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के मार्गदर्शक के रुप में नजर आएंगी सानिया मिर्जा 1926

Sania Mirza In IPL: भारत में खेल से जुड़ी सबसे लोकप्रिय और सबसे महान महिला खिलाड़ियों में से एक है सानिया मिर्जा। वैश्विक स्तर पर टेनिस के खेल में सानिया मिर्जा ने सालों तक भारत का नाम रोशन किया है। इसीलिए जब कभी भी महिला भारतीय खिलाड़ियों की बात आती है तो सानिया मिर्जा का नाम हमारे दिमाग में सबसे पहले आता है। सानिया मिर्जा कभी भी युवा खिलाड़ियों से टेनिस के खेल से जुड़े कोई भी सहायता करने में कभी पीछे नहीं रही हैं। अब सानिया मिर्जा टेनिस के सिवाय क्रिकेट में भी अपना हाथ आजमाती नजर आएंगी।

हां यह बात सच है कि सानिया मिर्जा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ एक मार्गदर्शक के रुप में जुड़ेंगी। और इस बात की घोषणा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैं अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है। जहां यह बताया गया है कि सानिया मिर्जा इस साल पहली बार आयोजित होने वाले महिला आईपीएल में उनकी टीम की तरफ से एक मार्गदर्शक के किरदार में नजर आएंगी।

खैर हम अपनी तरफ से पहली बार खेले जाने वाले महिला आईपीएल 2023 में सानिया मिर्जा के इस नए किरदार के लिए उनको बहुत सारी शुभकामनाएं देते हैं। और एक मार्गदर्शक के रुप में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के महिला टीम में उनके इस नए किरदार के लिए उनकी तारीफ करते हैं।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं। और ऐसे ही खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

अंकित तिवारी: कलम और किताबों के शौख ने मुझे इस क्षेत्र में खींच लाया। ख़बर के प्रति उत्सुकता और लिखाई की मोहब्बत ने मुझे पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। हिन्दी मेरे लिए न केवल एक भाषा है, बल्कि एक हथियार भी है जो मुझे अपने जीवन के संघर्षों से लड़ने और सफलता और उपलब्धि के पथ पर आगे बढ़ने में मदद करती है।