Cricketer Umesh Yadav’s father passes away: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक हैं उमेश यादव (Umesh Yadav)। उमेश यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन द्वारा देश को कई मर्तबा गौरवान्वित महसूस करवाया है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे तेज गेंदबाज हैं, उन्होंने 145 किमी प्रति घंटे से अधिक गति से लगातार तेज गेंदबाजी करके खुद को सबसे तेज गेंदबाजों की सुची में शामिल किया। की बार खिलाड़ी को गंभीर चोटों के चलते मैच से बाहर भी रखा गया था, जिसके लिए वह सुर्खियों में थे। इस बार उनके जीवन से जुड़ी एक बेहद ही दुखद और दिल तोड़ने वाली खबर हमारे हाथ लगी है।
उमेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें खिलाड़ी ने दुखद समाचार बांटते हुए कहा कि, दुर्भाग्य से उनके पिता अब नहीं रहे। लंबी बीमारी से जूझने के बाद उनके पिता का दुखद निधन हो गया। उनके पिता कथित तौर पर 74 वर्ष के थे जब उन्होंने अंतिम सांस ली।
खोई हुई आत्मा के पूरे परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना और दिवंगत आत्मा को शांति मिले, यही हमारी इश्वर से प्रार्थना है। अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।