Chetan Sharma’s Sting Operation: सौरभ गांगुली और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास में दिग्गज खिलाड़ियों के रूप में देखा जाता है। जबकि सौरव गांगुली ने अपने निडर स्वभाव के साथ क्रिकेट में लड़ने का जज्बा दिखाया। वही महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी से रिटायर होने के बाद विराट कोहली ने इसी को आगे बढ़ाते हुए भारत को कई मैच जिताएं। वैसे तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन बात तब बिगड़ी जब विराट कोहली ने टी20 से कप्तानी से हटाए जाने पर बयान दिया और नाराजगी जताई। इसके बाद बहुत से मीडिया रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया कि सौरव गांगुली को यह बात पसंद नहीं आई और उनके ही दबाव में विराट कोहली को टेस्ट और वनडे के कप्तानी से भी हटा दिया गया।
अभी तक दोनों दिग्गजों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इस बार भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा एक स्टिंग ऑपरेशन के जाल में फस गए हैं जो कि काफी वायरल हो गया है। जिसमें हम चेतन शर्मा को यह बोलते हुए सुन सकते हैं कि सौरव गांगुली रोहित शर्मा को कुछ खास पसंद नहीं करते थे लेकिन उन्हें विराट कोहली भी पसंद नहीं थे। क्या आप भी यह वीडियो पुरा देखना चाहते हैं तो नीचे देखें-
यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं। और ऐसे ही खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।