सचिन तेंदुलकर की ट्रैवल लाइफ पर डालिए एक नजर

सचिन तेंदुलकर को घूमना बहुत पसंद है। उनकी ट्रैवल लाइफ के बारे में जानिए यहां
सचिन तेंदुलकर की ट्रैवल लाइफ पर डालिए एक नजर 2496

सचिन रमेश तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक बनाए हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 24000 से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का प्राप्त है। सचिन एक महान खिलाड़ी होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं | क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने अपनी मेहनत लगन से देश विदेश में अपने कई फैंस हासिल किए हैं।

सचिन को घूमना फिरना बहुत पसंद है।वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने ट्रैवल डायरी के बारे में शेयर करते रहते हैं।पहली तश्वीर उनके थाइलैंड ट्रिप की है जहां वह बीच किनारे मौसम का मजा ले रहे हैं।दूसरी तस्वीर इंग्लैंड की है जहां वह लंच का इंतजार करते दिख रहे हैं।तीसरी तस्वीर लंदन की है जहां वह लंदन की सड़को पर घूमते नजर आ रहे हैं।चौथी तस्वीर में वह गोवा के मछुआरे के साथ मछली पकड़ने का मजा ले रहे हैं । आखिरी तस्वीर केरेला की है जहां वह बोटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं।देखिए यहां

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।