प्लाजो- कुर्ती पहनकर साइना नेहवाल ने बिखेरा अपने हुस्न का जादू

Saina Nehwal’s Latest Look: प्लाजो- कुर्ती पहनकर साइना नेहवाल ने बिखेरा अपने हुस्न का जादू।
प्लाजो- कुर्ती पहनकर साइना नेहवाल ने बिखेरा अपने हुस्न का जादू 40565

Saina Nehwal’s Latest Look: भारतीय स्टार बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल बेहद प्रभावशाली व्यक्तित्व में से एक है, जिन्हे फैशन की बेहद अच्छी समझ है। डीवा खेल जगत के साथ- साथ फैशन जगत में भी धूम मचा चुकी हैं, जिसकी खास झलक वह अक्सर अपने 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि डीवा वेस्टर्न स्टाइल से लेकर पारंपरिक लुक में भी जादू बिखेरना जानती है और इस बार भी उन्होंने भारतीय लुक से लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

साइना नेहवाल ने प्लाजो और कुर्ती में दिखाया जलवा

साइना नेहवाल ने इस बार अपने हुस्न का जादू दिखाने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया है। डीवा ने ऑरेंज कुर्ती और प्लाजो पजामा को अपने स्टाइल में शामिल किया है, जिसमें उनकी खूबसूरती साफ झलक रही है। इसके अलावा उन्होंने हरे कढ़ाई दार दुप्पटे को अपने आकर्षण में सजाया है, जो उनके स्टाइल में चार चांद लगा रहा है। पूर्व खिलाड़ी ने अपने सुनहरे बालों को बेहद निराले तरीके से बांधा है। लाइट मेकअप और गुलाबी होठों के साथ उन्होंने अपने चेहरे की चमक बढ़ाई। कानो में सुंदर बालियों के साथ हाथो में अंगूठी सजाया है, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं?
तो एक नजर नीचे डाले-

खैर, देवियों और सज्जनों, आपको साइना नेहवाल का लुक कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।