इटली में जलवे बिखेर रही है साइना नेहवाल,‌ देखें तस्वीरें

Saina Nehwal's Latest Update: साइना नेहवाल ने इटली में जलवे बिखेर रही है।
इटली में जलवे बिखेर रही है साइना नेहवाल,‌ देखें तस्वीरें 31685

Saina Nehwal’s Latest Update: भारतीय खेल सनसनी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। डीवा ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ लोगों को खूब प्रभावित किया है। उनके शानदार प्रदर्शन ने देश को कई मर्तबा गौरवान्वित महसूस करवाया है। इसके अलावा उन्होंने कई उपलब्धियां भी हासिल की है। खैर, देवियों और सज्जनों, खेल के मैदान में धूम मचाने वाली साइना इन दिनों इटली में अपना छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं, जिसकी खास झलक को उन्होंने अपने प्रशंसकों और चाहनेवालों के लिए शेयर किया है।

साइना नेहवाल का ग्लैमरस अवतार

साइना ने ग्लैमर का जादू बिखेरने के लिए अपने 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया है। वर्तमान डीवा इटली के मिलान शहर में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं, जिसकी खास झलक ने सभी को उनकी ओर आकर्षित किया है। डीवा ने अपने ग्लैमरस लुक में टर्टल नेक ब्लैक एंड व्हाइट मिनी ड्रेस को स्टाइल किया हैं, जो उनपर बेहद जंच रहा है। इसके अलावा उन्होंने कई अलग-अलग पोजो में तस्वीरों को शेयर किया हैं। साइना के खुले बालों और प्यारी मुस्कान ने सभी का दिल चुराया है।

खैर, देवियों और सज्जनों, साइना का ये लुक आपको कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।