क्रिकेट सनसनी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनाया नया हेयर स्टाइल, देखने वालों के उड़े होश

MS Dhoni's New Haire Style: महेंद्र सिंह धोनी के नए हेयर स्टाइल के बारे में पढ़िए।
क्रिकेट सनसनी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनाया नया हेयर स्टाइल, देखने वालों के उड़े होश 30189

MS Dhoni’s New Haire Style: भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज हस्तियों में से एक हैं महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), जो अपने शानदार प्रतिभा के चलते जनता के दिलों में राज कर रहे हैं। खिलाड़ी ने कई मर्तबा अपने शानदार प्रदर्शन द्वारा देश को गौरवान्वित महसूस करवाया है। खैर, देवियों और सज्जनों, हाल ही में, क्रिकेट सनसनी को एक नए हेयर स्टाइल के साथ देखा गया है।

एम एस धोनी का नया हेयर स्टाइल

हाल ही में, मिडिया कर्मियों द्वारा धोनी को मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। स्पॉट के दौरान सभी का ध्यान उनके नए हेयर स्टाइल ने खींचा, जो सभी को प्यारा लग रहा था। वीडियो में देखा जा सकता हैं, कि खिलाड़ी एयरपोर्ट के गेट से अपने गाड़ी की ओर बढ़ते हैं, जहां उनका नया स्टाइल बिल्कुल साफ झलक रहा है। दिग्गज ने अपने आंखों पर काला चश्मा और सफेद टी-शर्ट को स्टाइल किया था, जिसके साथ उन्होंने डेनिम जींस का सहारा लिया। इसके अलावा उन्होंने अपने हेयर स्टाइल में बड़ा बदलाव करते हुए बालों को लंबा लगा है और उसे पीछे की ओर स्टाइल किया है। कलाई में घड़ी और चहरे पर मुस्कान लिए खिलाड़ी अपने गाड़ी में बैठ कर रवाना होते हैं। एक नजर नीचे डालें-

खैर, देवियों और सज्जनों, धोनी का नया हेयर स्टाइल आपको कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।