जानिए आशा भोंसले के टॉप 6 सॉन्ग्स जो आपको जरूर सुनने चाहिए

आशा भोंसले की सर्वश्रेष्ठ 6 गाने सुनिए यहां
जानिए आशा भोंसले के टॉप 6 सॉन्ग्स जो आपको जरूर सुनने चाहिए 2418

आशा भोंसले हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर सिंगर हैं। आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 16 हजार गाने गाये हैं और पूरी दुनिया में लोग इनके फैंस हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया था।

संगीत की दुनिया में आशा जी ने कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया जिसके लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 7 बार आशा जी को फिल्म फेयर बेस्ट फिमेल प्लेबैक अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वैसे तो आशा जी के सभी गाने बहुत मधुर और दिल को छू लेने वाले है लेकिन आज हम यहां उनके6 सर्वश्रेष्ठ गीत लाए है जो आपको अवश्य ही पसंद आएंगे। देखिए यहां

इन आंखों की मस्ती(उमराव जान)

तन्हा तन्हा(रंगीला)

मेरा कुछ सामान

चुरा लिया है तुमने(यादों की बारात)

राधा कैसे ना जले (लगान)

कजरा मोहब्बत वाला(किस्मत)

इनमे से आपका पसंदीदा कौन है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।