मीका सिंह के बेस्ट 5 सोंग्स जो आपको नाचने के लिए मजबूर करेगा

मीका सिंह के 5 बेस्ट गाने सुनिए और खुश हो जाइए
Best 5 Songs Of Mika Singh That Will Make You Dance 2636

मीका सिंह एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई हिंदी और बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। मीका ने अपना पहला सोलो एल्बम सावन में लग गयी आग 21 साल की उम्र में निकाला था। उसके बाद समथिंग-समथिंग , इश्क ब्रांडी जैसे गाने गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा।

मीका ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स से की। मीका ने अपने फ़िल्मी करियर कई बेहतरीन गाने गाये। जिसके लिए उन्हें कई पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया। सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी मीका ने हाथ आजमाया है। मीका ने पंजाबी फिल्म ‘रैथ कपूर’ में माइकल की भूमिका और हाल ही में फिल्म ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ में बलविंदर का किरदार निभाया है। मीका के सभी गाने लोगो को बहुत पसंद है। यहां उनके 5 बेस्ट सोंग्स हम आपके लिए लेकर आए है। देखिए यहां

1. रेडी – ढिंका -चिका
फिल्म रेडी का ये गाना जब रिलीज हुआ था, तब इस गानें ने सभी को नचाया था। इस गानें को मीका सिंह और अमृता काक ने गाय था।

2. बजरंगी भाईजान – आज की पार्टी
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का गाना ‘आज की पार्टी’ हर पार्टी की शान बन चूका है, इस गानें को सिंगर मीका सिंह ने ही गाया है।

3. सिंबा – आँख मारे
रणवीर सिंह और सारा अली खान ने इस गानें में शानदार परफॉरमेंस दी है। फिल्म सिम्बा के इस गानें को मीका ने नेहा ककड़ और कुमार सानू के साथ गाया है।

4. गिन्‍नी वेड्स सन्‍नी – सावन में लग गयी आग
इस ब्लॉकबस्टर के गानें को मीका ने नेहा ककड़ और बादशाह के साथ मिल कर गाया है। यह गाना फिल्म ginni वेड्स सनी का है, जिसमे एक्ट्रेस यामी और एक्टर विक्रांत के साथ सभी सिंगर भी नाच रहें हैं।

5. जब वी मेट – मौजा ही मौजा
सुपरहिट फिल्म जब वी मेट का गाना ‘मौजा ही मौजा’ सिंगर मीका के पॉपुलर सांग में से एक है।

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।