Piya Ke bina na lage Jiya: निरहुआ संग फिर इश्क लड़ाएगी आम्रपाली दुबे, इस तारीख को रिलीज होगी नई एलबम सॉन्ग

Piya Ke bina na lage Jiya: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया एल्बम सॉन्ग होगा जल्दी ही लॉन्च।
Piya Ke bina na lage Jiya: Amrapali Dubey will fight again with Nirhua, new album song will be released on this date 17284

Piya Ke bina na lage Jiya: भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय और प्रशंसित हस्तियों में से दो हैं आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav)। सितारों ने पर्दे पर अपने शानदार केमिस्ट्री द्वारा दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है और जब भी सितारे पर्दे पर एक साथ नजर आते हैं, तो दर्शक उनपर खूब प्यार बरसाते हैं। खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार सितारों के सभी चाहने वालों और करीबियों के लिए एक खुशखबरी आई है। फिल्म माई का शानदार गाना ‘पिया के बिना ना लागे जिया’ एल्बम सॉन्ग को 14 जून‌ को लॉन्च किया जाएगा। गाने को प्रियंका सिंह और नाजिम अली ने अपने मधुर आवाज से सजाया है। गाने के प्रदर्शन में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव नजर आएंगे। एक नजर पोस्ट पर डालें-

माई “माई – प्राइड ऑफ भोजपुरी” को जियो सिनेमा के साथ मिलकर बनाया गया हैं, जो जियो सिनेमा पर रिलीज की गई है। फिल्म में प्रमुख किरदार के रूप में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अवधेश मिश्रा और किरण यादव है। इनके अलावा भी अमित शुक्ला, चिरकुट भाई , रोहित सिंह मटरू, धामा वर्मा, सृष्टि पाठक, संतोष पहलवान, अमित शर्राफ़, बृजेश त्रिपाठी, रिंकू भारती गोस्वामी समेत कई अन्य सितारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से फिल्म को सजाया है।

खैर, देवियों और सज्जनों, इस एल्बम सॉन्ग के बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।