दिग्गज गायिका ऊषा उत्थुप के दूसरे पति जानी उत्थुप का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Usha Uthup Husband Death: दिग्गज गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी उत्थुप का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है।
दिग्गज गायिका ऊषा उत्थुप के दूसरे पति जानी उत्थुप का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 49606

Usha Uthup Husband Death: बॉलीवुड, साउथ और इंटरनेशनल गायिका उषा उत्थुप के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्ग्ज गायिका के पति जानी उत्थुप दुर्भाग्य से अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस मुश्किल भरे समय में फैंस गायिका को अपनी संवेदनाएं भेज रहे हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, गायिका के दूसरे पति जानी चाको उत्थुप ने बीते सोमवार यानी 8 जुलाई को कोलकाता में अंतिम सांस ली। परिवार के मुताबिक, जानी घर पर टीवी देख रहे थे और तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें फिर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनका कहना है कि जानी को दिल का दौरा पड़ा था। परिवार की ओर से यह भी बताया कि जानी का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

उषा के दूसरे पति चाय के प्लांटेशन के क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे। दोनों की पहली मुलाकात 70 के दशक की शुरुआत में ट्रिनकास में हुई थी। जानी का एक बेटा और एक बेटी हैं। इसके अलावा उषा उत्थुप को कुछ महीनों पहले ही संगीत उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

जैसे ही जानी की निधन की खबर सामने आई तो संगीत जगत और उषा उत्थुप के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।

खोई हुई आत्मा के पूरे परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हमारी ईश्वर से प्रार्थना से है, कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।