Tujhe Na Dekhu Toh Chain: बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाई धूम, वीडियो ने बटोरे लाखों व्यूज

Tujhe Na Dekhu Toh Chain: बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाई धूम
Tujhe Na Dekhu Toh Chain: बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाई धूम, वीडियो ने बटोरे लाखों व्यूज 30564

Tujhe Na Dekhu Toh Chain: मनोरंजन उद्योग की खुबसूरत अभिनेत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) अपने अद्भुत अंदाज के लिए अक्सर सुर्ख़ियां बटोरती रहती है। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर प्रतियोगी के रूप में नजर आईं थीं। हालांकि, वह सुर्खियों में जैड हदीद के साथ लिप-लॉक वाले मोमेंट के चलते आई, जिसके बाद उन्हें घर से बेदखल कर दिया गया है। खैर, देवियों और सज्जनों, हिंदी, तमिल, मलयालम उद्योग के बाद अभिनेत्री अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपना जादू चलाती हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक-अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ एल्बम सॉन्ग किया हैं, जो काफी तगड़ी गति से वायरल हो रहा है।

पवन सिंह के साथ आकांक्षा पुरी

अभिनेत्री ने पवन सिंह के साथ ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ नाम के एल्बम सॉन्ग में प्रदर्शन किया है और उन्होंने इस गाने के जरिए भोजपुरी जगत में कदम रखा है। इस गाने को मशहूर भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी और पवन सिंह ने गाया हैं, जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। सितारों द्वारा अभिनीत इस सॉन्ग पर दर्शकों द्वारा खूब स्नेह बरसाया जा रहा है और रीलीज के कुछ घंटों के भीतर ही वीडियो पर लाखों व्यूज मिले है। इसके अलावा वीडियो पर दर्शकों द्वारा खूब लाइक्स की बरसात भी की गई है।

एक नजर नीचे डालें-

खैर, देवियों और सज्जनों, सितारों का ये नया एलबम सॉन्ग आपको कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।