मुंबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम पर हुआ हमला, पढ़ें पुरी खबर

Sonu Nigam attacked during a concert in Mumbai: मुंबई के चेंबूर में एक कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम पर हमला किया गया।
मुंबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम पर हुआ हमला, पढ़ें पुरी खबर 2836

Sonu Nigam attacked during a concert in Mumbai: एंटरटेनमेंट जगत के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा गायकों में से एक हैं सोनू निगम (Sonu Nigam)। जिनके साथ बीती रात एक भयावाह घटना घटित हो गई।

रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, लोकप्रिय गायक सोनू निगम मुंबई के चेंबूर में एक एक कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे और तभी उनपर हमला कर दिया गया। कार्यक्रम के एक वीडियो में देखा जा सकता हैं, कि कार्यक्रम के दौरान सोनू और उनकी टीम के सदस्यों के साथ बदमाशों द्वारा धक्का-मुक्की और मारपीट किया जा रहा है।

यह एक विकासशील कहानी है और मामले की जांच की जा रही है। मीडिया द्वारा बताया गया है कि सोनू अस्पताल में इलाज कराने के बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गया है।

इस मामले से जुड़ी अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।