ये मेरा दिल से लेकर जाने जा ढूंढ ता फिर रहा तक: आशा भोसले ये गाने आज भी दर्शकों के दिलों में कर रहे हैं राज, देखें लिस्ट

Yeh Mera Dil to Dhoonta Phir Raha Tak: आशा भोसले के शानदार गानों की लिस्ट देखें।
Yeh Mera Dil Se Jaane Jaa Dhundho Ta Phir Raha Tak: Asha Bhosle's songs are still ruling the hearts of the audience, see list 5995

Yeh Mera Dil to Dhoonta Phir Raha Tak: भारतीय मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रशंसित और पसंदीदा गायिकाओं में से एक हैं आशा भोसले, जिन्हें वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। गायिका 1950 के दशक से अपनी मधुर आवाज द्वारा दर्शकों को आकर्षित कर रही है और अपनी सुरीली आवाज के चलते वह मनोरंजन उद्योग में राज कर रही है। खैर, देवियों और सज्जनों, हम आज अपने पाठकों को इस लेख के माध्यम से आशा भोसले के 3 सबसे बेहतरीन गानों से अवगत करवाएंगे। एक नजर नीचे डालें-

ये मेरा दिल

अमिताभ बच्चन अभिनीत डॉन एक बड़ी हिट थी और इसके सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक “ये मेरा दिल” अभी भी दर्शकों का पसंदीदा है। इस गाने को आशा भोसले ने साल 1978 में फिल्म डॉन के लिए आवाज दी थी। गाने को यूट्यूब पर लगभग 12 लाख बार देखा गया है और करीब 65 हजार लाइक्स इस गाने पर बरसाए गए हैं।

तू तू है वही

1982 में रिलीज हुई ठंड फिल्म ये वादा रहा का तू तू है वही दर्शकों का आज भी पसंदीदा बना हुआ है। फिल्म में पूनम ढिल्लन, टीना मुनीम, ऋषि कपूर समेत कई अन्य सितारों का समुह शामिल था। किशोर कुमार के साथ आशा भोसले ने इस गाने में अपनी मधुर आवाज से संवारा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को करीब 150 करोड़ बार देखा गया है और लगभग 650 लाख लाइक्स बरसाए गए हैं।

जाने जा ढूंढ ता फिर रहा

1972 में रिलीज हुई जवानी दीवानी फिल्म का जाने जा ढूंढ ता फिर रहा दर्शकों का आज भी पसंदीदा गानों की सूची में शामिल हैं। गाने को किशोर कुमार के साथ आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है और संगीत आर.डी.बर्मन द्वारा दिया गया है। जवानी दीवानी फिल्म में रणधीर कपूर, जया बच्चन, निरूपा रॉय मुख्य किरदार में हैं और इनके साथ कई अन्य शानदार सितारों का समुह शामिल है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।