पहली पसंद क्रिकेट होने के बावजूद भी आखिर गायक क्यों बनें आतिफ असलम? जाने पुरी वजह

Know more about Atif Aslam slam: जाने आतिफ असलम के बारे में दिलचस्प जानकारियां।
पहली पसंद क्रिकेट होने के बावजूद भी आखिर गायक क्यों बनें आतिफ असलम? जाने पुरी वजह 7229

Know more about Atif Aslam slam: मनोरंजन उद्योग के सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित गायकों में से एक हैं आतिफ असलम (Atif Aslam slam)। जिन्होंने अपनी मधुर आवाज द्वारा सभी को अपना दीवाना बनाया है। असलम का जन्म 12 मार्च 1983 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। मिडिया रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी अनुसार, गायक का पहला प्यार क्रिकेट था। गायक को U-19 पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए एक तेज गेंदबाज के रूप में भी चुन लिया गया था। किंतु, बढ़ती उम्र के साथ उनके कंधों पर पर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ती गई और मजबूरन उन्हें गेंद की जगह माइक का दामन थामना पड़ा। आपको बता दें, गायक की लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं और उनके चाहने वालों की संख्या अनगिनत है। वे अपने सुरीली आवाज द्वारा पाकिस्तान के साथ भारत में भी धूम मचा रहे है।

आतिफ असलम का पहला एकल गाना वर्ष 2004 में प्रकाशित हुआ था, जिसका नाम ‘आदत’ है।‌ न जाने कहां से गायक की मधुर आवाज महेश भट्ट के कानों तक पहुंची और उन्होंने अपने फिल्म ‘जहर’ में गायक को गाने का अवसर प्रदान किया। आतिफ गायक के साथ एक अभिनेता भी हैं, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में पाकिस्तान फिल्म ‘बोल’ से शुरू की थी। फिल्म में गायक ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था।

गायक ने सात साल के प्रेम प्रसंग के बाद अपनी प्रेमिका सारा भरवाना से वर्ष 2013 में शादी रचाई।

खैर, देवियों और सज्जनों, आप सभी को आतिफ असलम के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।