काजल राघवानी के माग में दिखा सिंधुर तो फैन ने कहा, “खेसारी भाई के साथ..”

Know more about Kajal Raghwani: काजल राघवानी के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
काजल राघवानी के माग में दिखा सिंधुर तो फैन ने कहा, "खेसारी भाई के साथ.." 19034

Know more about Kajal Raghwani: भोजपुरी फिल्म जगत के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा कलाकारो में से दो हैं खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani), दोनों सितारों की लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है। वह अक्सर अपने पर्दे की जोड़ी द्वारा दर्शकों को लुभाने में सफल रहे हैं। दोनों सितारों ने मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं, जिसपर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया है। गौरतलब हैं, कि काजल राघवानी का नाम लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव के साथ कई बार जोड़ा गया हैं, जिसे दोनों सितारों ने बेबुनियाद बताते हुए खंडित कर दिया है।

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा शेयर किया हैं, जिससे फिर उनके रिश्तों को बेबुनियादी हवा मिली है। डीवा ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शानदार रील वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों से वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे गाने के बारे में सवाल किया है। आपको बता दें, वीडियो में बज रहा गाना कुली नंबर 1 का हैं, जिसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी है। वीडियो के कमेंट कई लोगों ने खेसारीलाल यादव के साथ नाम जोड़ा है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।