भोजपुरी क्वीन मोनालिसा की इन फिल्मों ने दर्शकों का जीता दिल, देखें लिस्ट

Best Movie of Bhojpuri Queen Monalisa: देखें भोजपुरी क्वीन मोनालिसा के शानदार फिल्मों की लिस्ट।
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा की इन फिल्मों ने दर्शकों का जीता दिल, देखें लिस्ट 781

Best Movie of Bhojpuri Queen Monalisa: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की खूबसूरत और सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक हैं मोनालिसा (Monalisa)। जिन्होंने अपने दमदार अभिनय द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है और उन्हें इस कार्य में सफलता भी मिली है। डीवा काफी लंबे समय से दर्शकों को मनोरंजित कर रही है। मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1997 में किया था, इंडस्ट्री में आने से पहले उनका नाम अंतरा बिस्वास (Antra Biswas) था। जो कि आज उनका आधिकारिक नाम भी है। डीवा ने अपने अद्भुत अभिनय का जादू भोजपुरी, हिंदी , बंगाली , ओडिया , तमिल , कन्नड़ समेत कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में चलाया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्मों में अपना शानदार प्रदर्शन किया है। हम इस लेख के माध्यम से अपने पाठकों को मोनालिसा की 3 सबसे बेस्ट फिल्मों से अवगत करवाएंगे। एक नजर नीचे डालें-

तौबा तौबा (Tauba Tauba)

तौबा तौबा‌ एक हिंदी सेक्सी फिल्म हैं, जिसने वर्ष 2004 में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। फिल्म को बेहद कम बजट में तैयार किया गया था। तौबा तौबा को टीएलवी प्रसाद द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था। फिल्म में पायल रोहतगी, मोनालिसा (अंतरा बिस्वास), अमीन गाज़ी समेत कई अन्य सितारों ने अपने अद्भुत अभिनय का जादू चलाया था। यह फिल्म 1981 में आई अमेरिकी फिल्म प्राइवेट लेसन का रीमेक है।

घरवाली बहारवाली (Gharwali Baharwali)

घरवाली बहारवाली एक भोजन फिल्म है। जो दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशन का कार्यभार अजय श्रीवास्तव ने संभाला था। फिल्म में नमित तिवारी, रानी चटर्जी, मोनालिसा, समेत कई अन्य भोजपुरी सितारे शामिल हैं।

पवन राजा (Pawan Raja)

पवन सिंह की धमाकेदार फिल्मों में से एक फिल्म है पवन राजा। जिसमें अक्षरा सिंह और पवन सिंह प्रमुख किरदार में हैं। फिल्म में पाखी हेगड़े, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे सहित कई अन्य सितारे भी शामिल हैं। पवन राजा अरविन्द चौबे द्वारा निर्देशित एक एक्शन रोमांस फिल्म है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।