अपने अनोखे लुक से युवाओं के दिलों की रानी बनी शिल्पा शेट्टी, देखें तस्वीरें

Know more about Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी की नवीनतम समाचार पढ़िए।
अपने अनोखे लुक से युवाओं के दिलों की रानी बनी शिल्पा शेट्टी, देखें तस्वीरें 24557

Know more about Shilpa Shetty: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और सबसे प्रशंसित अभिनेत्रीयों में से एक हैं शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), जो अपने फिटनेस टिप के लिए पुरे मनोरंजन उद्योग में विख्यात है। अभिनेत्री ने अपने करियर के शुरुआती दौर से ही दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान हासिल किया। अभिनेत्री ने 90 के दशक में पर्दे पर राज किया और बाद में कई सारे रियलिटी शो में बतौर जज के रूप में मनोरंजन उद्योग में अपना योगदान दिया । डीवा के चाहने वालों की संख्या अनगिनत है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

शिल्पा शेट्टी का अनोखा फैशन

शेट्टी ने हाल ही में, अपने बेहतरीन फैशन लुक्स को शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया हैं, जिसमें वह नीले रंग के थाई-हाइ स्लीट गाउन में सजीं हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री ने साधारण मेकअप के साथ कई सारे एसेसरीज को अपने बदन पर सजाया हैं, जिसमें उनका ग्लैमर साफ झलक रहा है। एक नजर नीचे डालें-

शिल्पा का सोशल मीडिया गेम है सबसे निराला

शिल्पा सोशल मीडिया जगत पर राज करती है और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब-करीब 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो‌ उनके दीवानगी के शिकार है। डीवा‌ द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर जनता खूब स्नेह बरसाती है।

खैर, देवियों और सज्जनों, अभिनेत्री के फैशन विकल्पों के बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।