Khesari Lal Yadav के कार कलेक्शन में शामिल हुईं लैंड रोवर डिफेंडर, देखें वीडियो

Khesari Lal Yadav's New Land Rover Defender: खेसारीलाल यादव ने लैंड रोवर डिफेंडर को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है।
Khesari Lal Yadav के कार कलेक्शन में शामिल हुईं लैंड रोवर डिफेंडर, देखें वीडियो 25654

Khesari Lal Yadav’s New Land Rover Defender: भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav), ने कई अलग-अलग प्रतिभाओं के दम पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाया है। वह बेहद शानदार और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं, जो अक्सर अपने लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हालांकि, इस बार वह अपने नए कार के चलते सुर्ख़ियों में बने हुए है। आपको बता दें, हाल ही में, यादव ने अपने कार क्लेशन में लैंड रोवर डिफेंडर को शामिल किया हैं, जिसकी खास झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के सहारे अपने चाहने वालों और प्रशंसकों से साझा की है।

वीडियो में, देखा जा सकता हैं, कि वह अपने पुरे परिवार के साथ अपने नई कार की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपने कार को पंडित से विधि-विधान द्वारा पूजा करवा रहे हैं। वीडियो में, उनके पुरे परिवार की झलक देखी जा सकती हैं, जहां सभी इस नई गाड़ी के आने से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों और चाहनेवालों का आभार व्यक्त करते हुए, इस वीडियो को सार्वजनिक किया हैं, जिसमें उन्होंने लिखा, “आप सब के प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है मेरे लिए और आज ये कार भी आप लोगों के वजह से है, धन्यवाद!” एक नजर नीचे डालें-

खेसारीलाल यादव के लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत

आपको बता दें, इस गाड़ी की कीमत लगभग सवा दो करोड़ रुपए है। इस गाड़ी में कई शानदार फीचर्स हैं, जो सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।