जानिए गदर 2 के शूट लोकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी

गदर 2 के बारे में लेटेस्ट खबर जानिए यहां
Know the detailed information about the shoot location of Gadar 2 3136

गदर : एक प्रेम कथा एक ऐसी फिल्म है जो आज भी लोगो के दिलो में छाप बनाए रखा है। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की अमर प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 22 साल पहले अपने प्यार को वापस लाने के लिए तारा सिंह ने पाकिस्तान में ऐसा गदर मचाया था वो आज भी सभी को याद है। उनके हैंडपंप उखाड़ने से लेकर फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर है। वहीं अब फिल्म ‘गदर 2 में एक बार फिर से तारा सिंह पाकिस्तान में बवाल मचाने के लिए तैयार है।फिल्म के शूटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गदर 2 की कहानी वही से शुरू होगी जहां गदर 1 में खत्म हुई थी ।फिल्म में जो गांव दिखाया जाएगा वो पालमपुर की है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग अहमदनगर पुणे में हुई है। फिल्म में जो पाकिस्तान आर्मी हेडक्वार्टर दिखाया जाएगा वो ला मार्टिनर कॉलेज में शूट किया गया है।फिल्म में अधिकांश पाकिस्तान सीन लखनऊ में शूट हुए हैं। फिल्म की कुछ शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडव में भी किए गए है।

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में गदर 1 की तरह सनी देओल, अमीषा पटेल, और उत्कर्ष शर्मा होंगे।

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।