दिनेश लाल यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत राजकुमारियों द्वारा प्राप्त हो रही है ढेर सारी शुभकामनाएं, देखें तस्वीरें

Dinesh Lal Yadav is getting many congratulations from the beautiful princesses of Bhojpuri industry on the occasion of his birthday: दिनेश लाल यादव को उनके जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत राजकुमारियों की ओर से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं, देखें तस्वीरें
दिनेश लाल यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत राजकुमारियों द्वारा प्राप्त हो रही है ढेर सारी शुभकामनाएं, देखें तस्वीरें 703

Dinesh Lal Yadav is getting many congratulations from the beautiful princesses of Bhojpuri industry on the occasion of his birthday: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं निरहुआ (Nirahua) उर्फ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav )। अभिनेता वर्तमान में किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं, वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय और प्रसिद्ध हस्तियों में शुमार है। अभिनेता आज यानी (2 फरवरी) को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है। उन्हें उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और वह भोजपुरी फिल्म जगत की जान माने जाते हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक के तौर पर की थी और उनकी पहली भोजपुरी एल्बम ‘निरहुआ सातल रहे’ ने लॉन्च होते ही दर्शकों को खूब आकर्षित किया था। बाद में, उन्होंने फिल्म ‘हमका ऐसा वैसा ना समझा’ से बड़े पर्दे पर बतौर अभिनेता के रूप में शुरुआत की। इसके अलावा वह लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 6 में बतौर प्रतियोगी के रूप में भी शामिल हुए थे। गौरतलब हैं, कि अभिनेता की लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं और उन्हें इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों से काफी मान-सम्मान भी हासिल होता है।

खैर, देवियों और सज्जनों इस बार अभिनेता के जीवन में हमें नवीनतम देखने को क्या मिल रहा है? फिलहाल, अभिनेता अपने जन्मदिन का लुत्फ उठा रहे और उन्हें इंडस्ट्री की खूबसूरत राजकुमारियों द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है। अच्छा, क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

ऐसे दिलचस्प लेख पढ़ने के लिए बने रहें मनोरंजन न्युज के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।