आगरा पहुंची बॉलीवुड सुंदरी मलाइका अरोड़ा, ताजमहल के साथ दिया दमदार पोज

Know more about the Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा की नवीनतम समाचार पढ़िए।‌
आगरा पहुंची बॉलीवुड सुंदरी मलाइका अरोड़ा, ताजमहल के साथ दिया दमदार पोज 26957

Know more about the Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने अद्भुत प्रदर्शन द्वारा सभी को अपनी ओर आकर्षित करने में महारत हासिल किया है। डीवा मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत और फिट अदाकाराओं की सुची में शामिल हैं, जो कई युवाओं के लिए एक फिटनेस आइकन भी है। डीवा अक्सर अपने फिटनेस गोल के चलते सुर्ख़ियों में छाईं रहती है। हालांकि, इस बार वह अपनी यात्रा के चलते चर्चा में शामिल हुईं हैं। आपको बता दें, हाल ही में अभिनेत्री ने आगरा में हाजिरी दर्ज की और सभी को अपने मनमोहक झांकियों द्वारा लुभाया।

आगरा में दिखा मलाइका अरोड़ा का ग्लैमर

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी तस्वीरों के सेट को सार्वजनिक किया हैं, जिसमें वह ताज महल के पास खड़ी होकर पोज़ देती नजर आ रही है। तस्वीरों के मुताबिक, अभिनेत्री ने अपने बदन पर पारंपरिक सलवार सूट स्टाइल किया था, जो उनके चमक को और निखारने में सहायता कर रहा था। आइवरी सलवार सूट के साथ उन्होंने अपने आंखों पर काले चश्मे को सजाया हैं, जो उनके तस्वीरों में जान फूंकने का काम कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कई अलग-अलग पोजो के साथ तस्वीरें खिंचवाईं हैं और कई सारे एसेसरीज को अपने बदन पर सजाकर अपने फैशन को प्रदर्शित किया है। डीवा ने अपने तस्वीरों के सेट में, अजूबे (ताजमहल) की तस्वीरों को भी शेयर किया हैं, जो की बेहद प्यारा है़। एक नजर नीचे डालें-

खैर, देवियों और सज्जनों, आप सभी को मलाइका अरोड़ा का ये धांसू अवतार कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।