चमकदार त्वचा पर अक्षरा सिंह ने सजाया चमकती ड्रेस, फैंस को आया पसंद

Akshara Singh's Glittery Look: अक्षरा सिंह का ग्लिटरी लुक देखिए।
चमकदार त्वचा पर अक्षरा सिंह ने सजाया चमकती ड्रेस, फैंस को आया पसंद 20493

Akshara Singh’s Glittery Look: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री, गायिका और कई प्रतिभाओं की मालकिन अक्षरा सिंह को भला कौन नहीं जानता है। डीवा ने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी धूम मचाया है। अभिनेत्री लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी है और सभी को लुभाने में सफल रही हैं। गौरतलब हैं, कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने आकर्षण के मायाजाल से सभी को मोहित करती रहती है। डीवा सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं और उनके करोड़ों फोलोअर्स हैं, जो उन्हें खूब पसंद करते हैं।

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार डीवा ने अपने ग्लैमर को निखारने के लिए ग्लिटरी लुक का सहारा लिया है। डीवा ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अद्भुत वीडियो को शेयर किया हैं, जिसमें वह गोल्डन ग्लिटरी ड्रेस में नजर आ रही है। शानदार मेकअप लुक और बेहतरीन हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने वीडियो में जान फूंकी। डीवा ने अपने कानों में मोती जड़ित बालियों को सजाया हैं, जिससे उनके आकर्षण में बढ़ोतरी हुई। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।