विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ की आगामी फिल्म ‘कुशी’ का टाइटल ट्रैक इस दिन होगा रीलीज, जाने रीलीज की तारीख

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'कुशी' का टाइटल सॉन्ग कल शाम 04:05 बजे होगा रिलीज।
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ की आगामी फिल्म 'कुशी' का टाइटल ट्रैक इस दिन होगा रीलीज, जाने रीलीज की तारीख 22887

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर कुशी लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर भी जारी होने के कुछ समय के भीतर हर तरफ छा गया। अब फिल्म के एक और नए गाने के रिलीज की बारी आईं है। प्यार का रंग बिखेरते हुए निर्माता इस आगामी रोमांटिक कॉमेडी के टाइटल ट्रैक के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये गाना कल शाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

‘तू मेरी रोजा’ के साथ, दर्शकों ने कुशी का पहला गाना देखा, जिसके बाद दूसरा सिंगल ‘अराध्या’ जारी किया गया और अब मेकर्स इसके तीसरे गाने के साथ एक और शानादर ट्रीट देने जा रहे हैं, जो कि फिल्म का टाइटल ट्रैक भी है। ये गाना 28 जुलाई को यानी कल शाम 04:05 पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। यह गाना निश्चित रूप से दर्शकों को प्यार के रंग में सराबोर कर देगा।

टाइटल ट्रैक में म्यूजिक हेशम अब्दुल वहाब द्वारा कंपोज, अरेंज और प्रोग्राम किया गया हैं। इस गाने के बोल रकीब आलम ने दिए हैं। जबकि हेशम अब्दुल वहाब और कोरियोग्राफर बृंदा मास्टर ने इसे अपनी मधुर आवाज से सजाया है।

कुशी के पहले गाने, ‘तू मेरी रोजा’ को दर्शकों का अपार प्यार मिला हैं। हेशाम अब्दुल वहाब द्वारा (तेलुगु में) और हिंदी में जावेद अली द्वारा कंपोज्ड और गाया गया यह गाना साल का सबसे बड़ा चार्टबस्टर बन गया। इस गीत ने सभी 5 भाषाओं में 100 मिलियन से अधिक कलेक्टिव व्यूज हासिल किए और 11 हफ्ते तक भारत में टॉप म्यूजिक वीडियो में शामिल रहा।

कुशी शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।