क्या आप जानते हैं रवि दुबे ने एक वेब शो के लिए निभाएं हैं 11 किरदार ? ‘मत्स्य काण्ड’ में एक्टर ने दिखाया है कमाल!

इंडियन एक्टर रवि दुबे जो अपनी वर्सेटिलिटी और डेडीकेशन के लिए जाने जाते हैं ने हाल ही में अपने एक्लेमद वेब सीरीज मत्स्य कांड के एक क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
क्या आप जानते हैं रवि दुबे ने एक वेब शो के लिए निभाएं हैं 11 किरदार ? 'मत्स्य काण्ड' में एक्टर ने दिखाया है कमाल! 51459

इंडियन एक्टर रवि दुबे जो अपनी वर्सेटिलिटी और डेडीकेशन के लिए जाने जाते हैं ने हाल ही में अपने एक्लेमद वेब सीरीज मत्स्य कांड के एक क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस क्लिप में रवि ने 11 अलग अलग किरदारों को निभा कर दर्शकों को अपनी कमाल की क्षमता से रूबरू कराया है, जिससे दर्शकों के साथ क्रिटिक्स भी सरप्राइज हो गए हैं।

शेयर किए गए स्निपेट में दुबे ने मत्स्य कांड से अपने 11 अवतारों में से एक की झलक दिखाई है। वह एक बूढ़े व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके स्किल ने फैंस को हैरत में डाल दिया है। इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है “पहचाना??”

यहां देखें:

दो दशकों से ज़्यादा के करियर के साथ, रवि दुबे इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने टेलीविज़न से शुरुआत की और कई तरह के किरदार निभाकर जल्द ही पहचान बना ली। टीवी स्टार से डिजिटल सनसनी बनने तक का उनका सफ़र लगातार बदलाव और सफलताओं से भरा रहा है।

रवि दुबे और सरगुन मेहता की ड्रीमियता म्यूजिक ने अपने पहले प्रोडक्शन, ‘वे हानियां’ की रिलीज के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में कमाल कर दिया है। इस पावर कपल ने हमें 2024 का सबसे पसंदीदा गाना दिया है और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। बता दें कि ‘वे हानियां’ ने यूट्यूब पर बहुत कम समय में ही 100 मिलियन से ज्यादा व्यू हासिल किया है और इंस्टाग्राम रील्स पर इसने माइली साइरस के ‘फ्लावर्स’ से भी ज्यादा पॉपुलैरिटी अपने नाम की है। बता दें कि, ‘वे हानियां’ का फीमेल वर्जन भी रिलीज हो चुका है।