12वीं फेल निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म मेकिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा किया शेयर? जानकर आपको भी मिलेगा एक शॉकिंग सरप्राइज

विधु विनोद चोपड़ा की हालिया रिलीज 12वीं फेल, बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के लिए एक सेंसेशन बन चुकी है, जो जनता और क्रिटिक्स के बीच समान रूप से लोकप्रिय है।
12वीं फेल निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म मेकिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा किया शेयर? जानकर आपको भी मिलेगा एक शॉकिंग सरप्राइज 36918

विधु विनोद चोपड़ा की हालिया रिलीज 12वीं फेल, बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के लिए एक सेंसेशन बन चुकी है, जो जनता और क्रिटिक्स के बीच समान रूप से लोकप्रिय है। फिल्म की दिलचस्प कहानी और विक्रांत मैसी की मनोज कुमार के रूप में शानदार अदाकारी ने बहुत ज्यादा तारीफ पाई हैं, जहां दर्शकों ने इसकी प्रेरणादायक कहानी की सराहना की है और इसे एक मस्टवॉच फिल्म बताया है।

अब विधु विनोद चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बिहाइंड द सीन का एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा की हैं। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के किसी सीन के दौरान कुत्ते की आवाज की जरूरत थी, जिसके लिए टीम को परफेक्ट रिकॉर्डिंग ढूंढने में मुश्किलातों का सामना करना पड़ा। ऐसे में बिना हार मानें विधु विनोद चोपड़ा ने खुद डॉग के कैरेक्टर के लिए अपनी आवाज दी, और फिल्म के निर्माण की हर बारीकियों के प्रति अपना समर्पण दिखाया।

फिल्ममेकिंग प्रोसेज की ये मजेदार जानकारी 12वीं फेल की सफलता की कहानी में आकर्षण की एक अतिरिक्त परत जोड़ती है। उन्होंने लिखा, “विधु विनोद चोपड़ा का पॉजिटिवली एंटरटेनिंग मैजिक 12वीं फेल के आकर्षण से मिलता है! ❤️

आज ही अपने टिकट बुक करें! 🌟
(लिंक इन बायो )

#ZeroSeKarRestart

#12thFail केवल सिनेमाघरों में देखें, लाखों सच्ची कहानियों से प्रेरित फिल्म। 🌟🎥”

Checkout:

12वीं फेल लचीलापन और सभी बाधाओं के बावजूद सपनों को पूरा करने का एक सबूत है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में विक्रांत मैसी का शानदार प्रदर्शन विपरीत परिस्थितियों में सफलता के लिए प्रयास करने वाले एक दृढ़ व्यक्ति की यात्रा पर ले जाता है। फिल्म न केवल व्यक्तिगत विजय के सार को दर्शाती है बल्कि दर्शकों के साथ कनेक्ट करती है।