अक्षरा सिंह की खूबसूरती ने फैंस के उड़ाए होश, देखें अभिनेत्री का शानदार अवतार

Know more about Akshara Singh: अक्षरा सिंह के बेहतरीन अवतार ने प्रशंसकों के दिलों में बनाया जगह।
अक्षरा सिंह की खूबसूरती ने फैंस के उड़ाए होश, देखें अभिनेत्री का शानदार अवतार 1320

Know more about Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे प्रशंसित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं अक्षरा सिंह (Akshara Singh)। जो काफी मशहूर है और उनके जलवे देश के चारों कोनों में फैले हुए हैं। दर्शकों द्वारा अभिनेत्री को बेहद सराहा जाता है और वह भोजपुरी फिल्म जगत की जान मानी जाती है। वह अक्सर अपने स्टाइल और ग्लैमर से सभी को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में आई फिल्म सत्यमेव जयते से की थी। फिल्म में उनके साथ लोकप्रिय अभिनेता रविकिशन भी शामिल थे। डीवा ने अपने करियर की शुरुआती दौर में ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में महारत हासिल किया था।

गौरतलब हैं, कि वह सोशल मीडिया हैंडल पर काफी सक्रिय रहती है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। अभिनेत्री अपने प्रशंसकों को लुभाने के लिए कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती है। इस बार भी अभिनेत्री ने ऐसा ही कुछ किया, लेकिन क्या? अक्षरा ने अपने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया, जहां उन्होंने एक शानदार तस्वीरों का सेट शेयर किया है। जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता हैं, कि डीवा ने ब्लैक जैकेट धारण किया है और सुरज की किरणों में खुद की खूबसूरती को चमका रही है। अच्छा, क्या आप अभिनेत्री के शानदार अवतार से रूबरू होना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए मनोरंजन न्यूज़ के साथ जुड़े रहें।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।