आम्रपाली दुबे से मोनालिसा तक: एक फिल्म के लिए बेहद मोटी रकम चार्ज करती हैं भोजपुरी की ये अदाकाराएं

Top Highest Paid Actress in Bhojpuri Film Industry: भोजपुरी फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों के बारे में जानें।
आम्रपाली दुबे से मोनालिसा तक: एक फिल्म के लिए बेहद मोटी रकम चार्ज करती हैं भोजपुरी की ये अदाकाराएं 834

Top Highest Paid Actress in Bhojpuri Film Industry: एंटरटेनमेंट जगत का एक वर्ग ऐसा भी हैं, जो काफी तेजी से वृद्धि कर रहा है। जी हां! आपने सही समझा हम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ही बात कर रहे है। गौरतलब हैं, कि भोजपुरी फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, जिनमें कुछ शानदार अभिनेता और कुछ बेहतरीन अभिनेत्री शामिल हैं। किंतु, भोजपुरी इंडस्ट्री में सिर्फ अभिनेत्रियों के जलवे से भी पुरी फिल्म हिट हो जाती है। खैर, देवियों और सज्जनों, हम इस लेख के माध्यम से आपको भोजपुरी फिल्म जगत की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जो एक फिल्म करने के लिए बेहद मोटी रकम फिल्म निर्माता से लेती है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों के लिस्ट को देखने के लिए एक नजर नीचे डालें-

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)

भोजपुरी फिल्म जगत की जान मानी जाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं और दर्शक उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने वर्ष 2014 में आई भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से फिल्म जगत में कदम रखा था। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री एक फिल्म करने के लिए लगभग 25-30 लाख रुपए चार्ज करती है।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। वह अपने दिलकश अंदाज द्वारा दर्शकों को आकर्षित करने में सक्षम है। अभिनेत्री इसी आकर्षण के चलते फिल्म निर्माताओं से एक फिल्म एक लिए लगभग 20-25 लाख रुपये लेती।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे सेक्सी और हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं रानी चटर्जी। जो अपने अद्भुत अभिनय द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए करीब 20-25 लाख रुपये चार्ज करती है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी फिल्म जगत की लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेत्रीयों में से एक हैं अक्षरा सिंह। दर्शक इन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं और इनकी ज्यादा तर फिल्में हिट ही रहती है। कुछ मिडिया रिपोर्ट्स का दावा हैं, कि अभिनेत्री एक फिल्म के लिए करीब 15-20 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और हसीन अप्सराओं में से एक हैं मोनालिसा। जो अक्सर अपने बोल्ड और सेक्सी अंदाज से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। अभिनेत्री की लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं और दर्शक इन्हें बेहद पसंद करते हैं। मोनालिसा एक फिल्म के लिए लगभग 15-20 लाख रुपयों को अपने घर ले जाती है।

स्त्रोत: Top 10 भोजपुरी

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।