नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे अजिंक्य देव?

Ramayana Actor Ajinkya Deo Drops Pic With Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे अजिंक्य देव।
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे अजिंक्य देव? 46106

Ramayana Actor Ajinkya Deo Drops Pic With Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण को लेकर नई खबर आई है। गौरतलब है, कि इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता के किरदार में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आएंगी, जिनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो रही है। अब नई रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेता अजिंक्य देव भी इस परियोजना का हिस्सा होंगे। अमर उजाला, एनडीटीवी समेत कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस ख़बर की पुष्टि की थी, मगर कुछ समय बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया।

कथित तौर पर, अभिनेता ने रणबीर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “तो अब इस फोटो पर स्पष्टीकरण के लिए… आरके के साथ फिल्म रामायण में एक शानदार भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। यह डेढ़ साल बेहद ही अद्भुत रहा है, क्योंकि मैंने पहली बार मां नीतू सिंह कपूर के साथ स्क्रीन साझा की थी। इसके बाद एक वेब सीरीज के लिए करिश्मा कपूर के साथ हूं और अब रणबीर कपूर के साथ।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी की इस परियोजना में बॉबी देओल, विजय सेतुपति और सनी देओल क्रमशः कुंभकरण, विभीषण और भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। हालाँकि, अभी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।