आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

Gumraah Trailer Out: आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर हुआ लॉन्च।
Trailer of Aditya Roy Kapur and Mrunal Thakur thriller film Gumrah launched 7897

Gumraah Trailer Out: दर्शक द्वारा सबसे ज्यादा उत्सुकता आदित्य रॉय कपूर की आगामी फिल्म गुमराह के लिए देखा जा रहा है। फिल्म निर्माताओं ने काफी शानदार तरीके से फिल्म को तैयार किया है। फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म ‘गुमराह’ के ट्रेलर को लॉन्च करने का फैसला किया है। ट्रेलर बेहद शानदार और आकर्षक हैं, जिसे देखकर दर्शक उत्साहित है।

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ मृणाल ठाकुर ने पर्दा साझा किया है। यह पहली बार हैं, जब मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर एक साथ पर्दे पर दिखेंगे। अपने करियर में पहली बार, मलंग स्टार अभिनेता दोहरी भूमिका निभाएंगे, जिससे उनके प्रशंसकों के लिए यह और भी यादगार बन जाएगा। अच्छा, क्या आप भी ट्रेलर को देखने के लिए उत्सुक हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

फिल्म के सारे रहस्य पर से 7 अप्रैल, 2023 को पर्दा हटेगा। ट्रेलर दर्शकों को खूब मनोरंजित करने का वादा करती है। गुमराह में, आदित्य रॉय कपूर ने दो भूमिकाएँ निभाई हैं, और मृणाल ठाकुर एक महिला पुलिस अधिकारी के रूप में अभिनय की शुरुआत करती हैं।

खैर, देवियों और सज्जनों, आप सभी ‘गुमराह’ का ट्रेलर कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।