शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal are now married; सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी रचा ली है।
शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 48968

Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal are now married; सोनाक्षी सिन्हा काफी लंबे समय से अपनी शादी की अटकलों के चलते सुर्खियो में छाई हुई थी, मगर अब उनकी शादी आधिकारिक हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं। सितारों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है।

सिन्हा और इकबाल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आँखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है… इस क्षण तक पहुँचाया है… जहाँ हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से… हम अब पति और पत्नी हैं।
यहाँ प्यार, आशा और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अब से लेकर हमेशा के लिए
सोनाक्षी ज़हीर 23.06.2024”-

आपको बता दें, सितारों ने कानूनी शादी के साथ अपने रिश्ते को अटूट बनाया है। वहीं उनकी शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है, कि इकबाल सिन्हा का हाथ चूमते हुए नज़र आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ हाथ में हाथ डाले खड़ी हैं। इसके अलावा इकबाल कागज़ात पर साइन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।