Singham Again: सिम्बा के रूप में लौटे रणवीर सिंह, पोस्टर ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल

Singham Again: पर्दे पर सिम्बा मचाएगा धमाल, रणवीर सिंह ने पोस्ट से इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल
Singham Again: सिम्बा के रूप में लौटे रणवीर सिंह, पोस्टर ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल 34600

Singham Again:रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है और अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे, वह भी अपने सिम्बा के अवतार में। साढ़े चार करोड़ से ज्यादा फोलोवर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से रणवीर सिंह ने फिल्म की पहली झलक को शेयर किया है, जिसमें वह अपने पुलिस वाले लुक में नजर आ रहे हैं।

सिम्बा के रूप में रणवीर सिंह की एंट्री

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणवीर सिंह की पहली झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम सबका पसंदीदा!!! कुख्यात सिम्बा वापस आ गया है!”। जैसा कि हमें पता है, कि रणवीर ने इससे पहले वर्ष 2018 में आईं फिल्म ‘सिम्बा’ में सिम्बा भालेराव की भूमिका द्वारा दर्शकों को खूब मनोरंजित किया गया था। अब अभिनेता एक बार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।

पोस्टर में रणवीर का दिखा डैशिंग अवतार

अभानेता द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में रणवीर सिंह पुलिस ऑफिसर अवतार में डैशिंग लग रहे हैं। खाकी वर्दी पहने रणवीर कैमरे के सामने दहाड़ते हुए मूंछों और धूप के चश्मे के साथ नजर आ रहे है। जबकि उनके पीछे बजरंगबली की मूर्ति और एक पुलिस कार की हेडलाइट्स नज़र आ रही है। अभिनेता ने बेहद शानदार पोज़ दिया है, जिसपर जनता द्वारा खूब स्नेह बरसाया जा रहा है।

सिंघम अगेन की जानकारी

रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम अगेन 2014 की फिल्म सिंघम का एक अध्याय है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रणवीर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। अद्भुत कलाकारों और रोमांचक पोस्टरों के साथ, ऐसा लगता है कि यह एक पूर्ण मनोरंजक फिल्म होगी।

रणवीर सिंह हाल ही में कॉफी विद करण 8 में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।