Shehzada’s Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कि पर्दे पर सबसे प्यारी और सबसे ज्यादा सराहे जाने वाली जोड़ियों में से एक हैं। इससे पहले भी लोगों को पर्दे पर उनकी यह जोड़ी बहुत पसंद आई है। और इसीलिए, उन लोगों ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। यह देखने वाली बात है की कार्तिक आर्यन और कृति सेनन दोनों किसी भी फ़िल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने काम से अपनी जगह बनाई है। 2019 में आई फिल्म लुक्का चुप्पी में अपने बेहतरीन काम के लिए बहुत तारीफ मिली।
इसके बाद, वह एक बार फिर शहजादा में एक साथ दिखें। यह फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमलू’ का हिंदी रूपांतरण है। यह फिल्म 17 फरवरी (कल) रिलीज हुई। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फ़िल्म ने अपने पहले दिन 2.92 करोड़ की कमाई की। लोगो के बीच लोकप्रियता देखते हुए फिल्म की अच्छी कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं। और ऐसे ही खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।