24 सितंबर को ब्याह रचाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, देखें पुरे कार्यक्रम का ब्यौरा

Parineeti Chopra And Raghav Chadha To Get Married On 24 September: 24 सितंबर को ब्याह रचाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा।
24 सितंबर को ब्याह रचाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, देखें पुरे कार्यक्रम का ब्यौरा 28892

Parineeti Chopra And Raghav Chadha To Get Married On 24 September: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जल्दी ही सात फेरे लेने वाले हैं। इन दिनों जोड़े काफी तीव्र गति से इंटरनेट पर आग लग रहे हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह इनके शादी की तारीख है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइना अभिनेत्री परिणीति फिलहाल अपने शूट शेड्यूल और पूर्व प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कई रिपोर्टो का दावा हैं, कि परिणीति जो मिशन राजगंज में अभिनय करेंगी, ने जाहिर तौर पर आगामी रिलीज में अपना पूरा काम निपटा दिया है।

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, परिणीति अपने परिवार के साथ अपना खास पल बिता रही है और वह जल्दी ही शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी।

इंडियाटुडे की एक अन्य रिपोर्ट में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख की पुष्टि की गई है। हम यहां अपने लेखन के लिए ऊपर उल्लिखित कहानियों का संदर्भ लेते हैं।

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को होगी, जबकि प्री-वेडिंग का कार्यक्रम एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। जबकि अधिकांश समारोह उदयपुर के लीला पैलेस में होंगे, विवाह समारोह का स्थान ताज झील होगा।

समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणीति के चूड़ा समारोह के साथ शुरू होगा, इसके बाद 12-4 बजे तक वेलकम लंच होगा। परिवार, साथ ही भावी दूल्हा और दुल्हन शाम 7 बजे से रात भर पार्टी करेंगे और थीम है 90 के दशक की तरह पार्टी करने का।

साथ ही, शादी का निमंत्रण कार्ड भी काफी तगड़ी गति से वायरल हो रहा हैं, जिसमें कई जानकारियां छपीं हुई है। एक नजर नीचे डालें-

फोटो स्तोत्र: इंडियाटुडे रिपोर्ट

विवाह अनुष्ठान सूची इस प्रकार है।

राघव की सेहराबंदी. थीम-आशीर्वाद के धागे। स्थान – ताज लेक पैलेस। समय दोपहर 1 बजे।

बारात – शाही जुलूस। ताज झील। समय-दोपहर 2 बजे।

दिव्य वादे – एक पर्ल व्हाइट भारतीय शादी। स्थान – लीला पैलेस।

जयमाला – दोपहर 3.30 बजे

फेरे – शाम 4 बजे

विदाई – शाम 6.30 बजे

स्वागत समारोह। थीम – अमोरे की एक रात। स्थान – लीला पैलेस प्रांगण। समय- रात्रि 8.30 बजे

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।