ओमजी 2 अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

Pankaj Tripathi Father Death: नहीं रहे पंकज त्रिपाठी के पिता बनारसी तिवारी।
ओमजी 2 अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा 25484

Pankaj Tripathi Father Death: ओमजी 2 (OMG 2) में अपने दमदार अभिनय द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत करने वाले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता बनारसी तिवारी दुर्भाग्य से अब नहीं रहे। रिपोर्टों को अनुसार उन्होंने 99 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता के पिता ने अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली। कथित तौर पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो चुके है। आपको बता दें, अभिनेता के पिता बिहार के बेलसंड में थे, जहां उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बेहद करीब थे और उन्हें उनके जाने से काफी सदमा पहुंचा है।

पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार ने अभिनेता के पिता की मौत को लेकर आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा हैं, कि ” भारी मन से यह कंफर्म करना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे। उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज स्थित अपने गांव जा रहे हैं।”

स्तोत्र: Abp न्यूज़

खोई हुई आत्मा के पूरे परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है और दिवंगत आत्मा को शांति मिले यही हमारी ईश्वर से प्रार्थना है। अधिक अपडेट के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।