Gadar 2 को‌ टक्कर देंगी OMG 2, इस तारीख को होगी रिलीज

OMG 2 Release Date: इस तारीख को रिलीज होगी अक्षय कुमार स्टारर OMG 2
Gadar 2 को‌ टक्कर देंगी OMG 2, इस तारीख को होगी रिलीज 16831

OMG 2 Release Date: अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने-माने हस्तियों में से एक हैं, जो कई प्रतिभाओं के मालिक है। अभिनेता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी लंबा सफर तय किया है और उन्होंने दर्शकों के बीच एक से बढ़कर एक पेशकश को पेश किया है। अक्षय की शानदार परियोजनाओं में से एक हैं, ओएमजी (OMG ) जो वर्ष 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल प्रमुख किरदार में थे। फिल्म उस समय की बड़ी हिट साबित हुई थी। खैर, देवियों और सज्जनों, अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों को ओएमजी के दुसरी कड़ी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। फिल्म की दुसरी किश्त गदर 2 (Gadar 2) के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

इस तारीख को रिलीज होगी ओएमजी 2

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए ओएमजी 2 (OMG 2) के पोस्टर को शेयर किया हैं। फिल्म दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। बता दें, फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम प्रमुख भुमिका में है। पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में।” एक नजर नीचे डालें-

ओएमजी 2 के अलावा 11‌ अगस्त को सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 भी सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। गदर की दुसरी किश्त लगभग 22 साल बाद आ रही है। गदर 1 में अमरीश पुरी, सनी देओल और अमीषा पटेल प्रमुख भूमिका में थे, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। खैर, देवियों और सज्जनों, आप सभी को किस फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से है? अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।