कार्तिक आर्यन के लेम्बोर्गिनी पर हुआ कानूनी विवाद, वहीं शहजादा ने दूसरे दिन कमाए 6.50 करोड़

Kartik Aaryan's Lamborghini: कार्तिक आर्यन के जीवन से जुड़े ताजा अपडेट जानने के लिए पढ़ें।
कार्तिक आर्यन के लेम्बोर्गिनी पर हुआ कानूनी विवाद, वहीं शहजादा ने दूसरे दिन कमाए 6.50 करोड़ 2601

Kartik Aaryan’s Lamborghini: कार्तिक आर्यन अभी देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले युवा अभिनेताओं में से एक हैं। पिछले कुछ साल कार्तिक आर्यन के लिए बहुत अच्छे रहे हैं जहां उन्होंने पेशेवर और निजी दोनों मोर्चों पर बहुत अच्छा काम किया है। कार्तिक आर्यन अपने बेहतरीन अंदाज से लाखों दिलों पर राज किया है और अपने काम के लिए उन्हें बहुत सराहना मिली है। उन्होंने अपने बेहतरीन काम और क्यूट अंदाज से खुद को शहजादा साबित किया है। हाल ही में कृति सेनन के साथ आई उनकी फिल्म “शहजादा” को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के अलावा हाल ही में उनका नाम एक कानूनी विवाद से भी जुड़ा है।

ज़ी न्यूज़ के ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन के लेम्बोर्गिनी का कथित चालान मुंबई पुलिस द्वारा बनाया गया है। यह चालान तब बनाया गया जब वह शुक्रवार को अपनी फिल्म की सफलता के लिए सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गए थे। आरोपों के मुताबिक उनकी लेम्बोर्गिनी ट्रैफिक नियमों को तोड़ती नजर आई थी।

वहीं दूसरी तरफ, पिंकविला में छपे रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक की फिल्म शहजादा ने अपने दूसरे दिन 6.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म की अब तक की पूरी कमाई 12 करोड़ के आसपास हो चुकी है। और रविवार को इसकी कमाई बढ़ने का अनुमान है।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं। और ऐसे ही खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

अंकित तिवारी: कलम और किताबों के शौख ने मुझे इस क्षेत्र में खींच लाया। ख़बर के प्रति उत्सुकता और लिखाई की मोहब्बत ने मुझे पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। हिन्दी मेरे लिए न केवल एक भाषा है, बल्कि एक हथियार भी है जो मुझे अपने जीवन के संघर्षों से लड़ने और सफलता और उपलब्धि के पथ पर आगे बढ़ने में मदद करती है।