इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में चलेगा कार्तिक आर्यन का जादू, प्रतिष्ठित पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित

Indian Film Festival of Melbourne 2023 to honour Kartik Aaryan: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में चलेगा कार्तिक आर्यन का जादू।
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में चलेगा कार्तिक आर्यन का जादू, प्रतिष्ठित पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित 22475

Indian Film Festival of Melbourne 2023 to honour Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के सभी चाहने वालों और प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक खबर आईं है! इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 का 14वां संस्करण 11 अगस्त, 2023 को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतिष्ठित “द राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा अवार्ड” से प्रतिभाशाली अभिनेता कार्तिक आर्यन को सम्मानित करने की तैयारियां शुरू है।यह पुरस्कार कोई और नहीं बल्कि विक्टोरिया के सम्मानित गवर्नर द्वारा प्रदान किया जाएगा, जिससे इस अवसर की भव्यता में कई ज्यादा वृद्धि होगी।

उत्सव के हिस्से के रूप में, महोत्सव में दर्शकों को कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की झलक पेश की जायेगी। जिनमें लोकप्रिय हिट “भूल भुलैया 2” और “सत्य प्रेम की कथा” शामिल हैं। “प्यार का पंचनामा” में अपनी सफल भूमिका से लेकर विभिन्न फिल्मों में अपने दमदार अभिनय तक, कार्तिक ने निर्विवाद रूप से दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान को हासिल किया है। तरण आदर्श ने ट्विटर पर एक्सक्लूसिव अपडेट साझा किया हैं, जिसे आप नीचे देख सकते है।

मेलबर्न 2023 का भारतीय फिल्म महोत्सव सिनेमाई दुनिया को एक नई दिशा देने का वादा करता है। कार्यक्रम में 20 भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, साथ ही फिल्म प्रेमियों के लिए आकर्षक चर्चाएं और कार्यक्रम भी होंगे। कार्तिक आर्यन को उभरते वैश्विक सुपरस्टार के रूप में पहचाने जाने के साथ, यह महोत्सव निस्संदेह प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्सव होगा, जो वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के अविश्वसनीय योगदान का सम्मान करेगा। मेलबर्न में एक यादगार सिनेमाई अनुभव के लिए प्रशंसक 11 से 20 अगस्त, 2023 तक अपने कैलेंडर को चिह्नित कर सकते हैं।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।