दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार है करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जाने पुरी हकीकत

Know more about Karan Johar and what are his future plans: जाने करण जौहर की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बारे में दिलचस्प जानकारियां।
दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार है करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जाने पुरी हकीकत 1286

Know more about Karan Johar and what are his future plans: करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए तैयार है। अंदरूनी सूत्रों का कहना हैं, कि इस शानदार पेशकश में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ नॉन-स्टॉप मनोरंजन है जो युवा जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएंगी।

फिल्म को बेहतरीन रूप से तैयार कर लिया गया है और यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की सबसे शानदार परियोजनाओं में से एक होने वाली है। सूत्रों का कहना हैं, कि रिलीज कभी खुशी कभी गम के बराबर की होगी। जबकि धर्मा की पिछली ब्लॉकबस्टर ब्रह्मास्त्र लगभग 8,000 सिनेमा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। वहीं दूसरी ओर रॉकी और रानी के लिए 9,000 सिनेमाघरों की संख्या तय की गई हैं, इसकी संख्या में और इजाफा होने की उम्मीदें भी जताई जा रही है।

बिहार के एक प्रमुख फिल्म प्रदर्शक रोशन सिंह का कहना है कि धर्मा और करण जौहर से जोरदार पंच देने की उम्मीद है। “मैं करण जौहर की फिल्म के साथ बारह साल बाद पटना में अपनी मल्टीप्लेक्स संपत्ति को फिर से खोलने की योजना बना रहा हूं। हमने व्यावहारिक रूप से धर्मा प्रोडक्शंस की हर फिल्म की स्क्रीनिंग की है। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्साह का स्तर कम नहीं हुआ है। और अगर करण डायरेक्ट कर रहे हैं तो…वाह! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए दीवानगी अविश्वसनीय है। वास्तव में 2023 की दो सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्में पठान और रॉकी और रानी हैं…।”

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।