जोधा अकबर के 15 वर्ष पुरे होने पर ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साझा किया अनदेखी तस्वीरें, देखें तस्वीरें

Jodha Akbar completes 15 years: फिल्म जोधा अकबर ने अपने 15 की यात्रा पुरी कर ली है।
जोधा अकबर के 15 वर्ष पुरे होने पर ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साझा किया अनदेखी तस्वीरें, देखें तस्वीरें 2062

Jodha Akbar completes 15 years: एंटरटेनमेंट जगत के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा कलाकारो में से दो हैं ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)। दोनों सितारों ने आज से 15 से पहले ब्लाकबस्टर फिल्म “जोधा अकबर” में एक साथ पर्दा साझा किया था। फिल्म के 15 साल पुरे होने पर सितारों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से शेयर की है। फिल्म ने अपने अद्भुत कहानी और किरदारों के दम पर दर्शकों को आकर्षित करने में अपार सफलता प्राप्त की थी। फिल्म ने वर्ष 2008 में सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की थी और लगातार 6 हफ्तों तक अपनी पकड़ बनाए रखी थी। दूसरे शब्दों में, 15 फरवरी, 2008 से 20 मार्च, 2008 तक, फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति बनाए रखी थी।‌

खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार विशेष खबर में हमें देखने को क्या मिल रहा है? आपको बता दें, फिल्म के 15 वर्ष पुरे होने के साथ आज “जोधा अकबर” के निर्माता आशुतोष गोवारिकर जन्म दिन भी है। ऋतिक रोशन ने फिल्म के 15 वर्ष पुरे होने और निर्माता के जन्मदिन अवसर पर एक ट्वीट शेयर किया। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे आशुतोष गोवारिकर। जोधा अकबर का हिस्सा होने की बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। आपके निर्देशन और मेरे अविश्वसनीय सह-कलाकारों को हमेशा याद किया जाएगा,” वहीं दूसरी ओर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी फिल्म के 15 वर्ष पुरे होने पर खुशी जाहिर की। डीवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “जोधा और अकबर का प्यार आपसी सम्मान, सहिष्णुता और खुले विचारों के प्रतीक के रूप में उम्र भर चमकता है। आज हम अपनी यात्रा के 15 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जिसने उनके शाश्वत रोमांस को रूप हले पर्दे पर उतारा।”

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, जोधा अकबर, आशुतोष गोवारिकर