Gadar 2 Trailor: पर्दे पर पाकिस्तान को लताड़ते हुए सनी देओल ने जीता फैंस का दिल

Gadar 2 Trailor: सनी देओल के एक्सन सीन से फैंस हुए खुश।
Gadar 2 Trailor: पर्दे पर पाकिस्तान को लताड़ते हुए सनी देओल ने जीता फैंस का दिल 22818

Gadar 2 Trailor: सनी देओल और अमीषा पटेल ने वर्ष 2001 में गदर: एक प्रेम कथा द्वारा सिनेमाघरों में धूम मचाई थी और अब वह फिर से दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए अपनी दुसरे कड़ी के साथ दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए तैयार है। बीते बुधवार को फिल्म निर्माताओं द्वारा दर्शकों के लिए गदर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं, जिसपर प्रशंसकों ने खूब स्नेह बरसाया है।

गदर 2 ट्रेलर की झलक

बहुप्रतीक्षित ट्रेलर की शुरुआत पाकिस्तान की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के दृश्यों से होती है। इसकी तुलना में, एक भारतीय सैनिक तारा सिंह को भारत के साथ युद्ध की संभावना के बारे में चेतावनी देता है। एक्शन सीन में सनी देओल की दमदार एंट्री होती है और वह कहते हैं, कि ”तुसी तारा सिंह नू पहचानते नहीं दुश्मनो पूछो तारा सिंह कोन है?” एक नजर नीचे डालें-

बाद में, ट्रेलर में तारा और सकीना के बेटे जीते की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी को प्रदर्शित किया जाता है। हालाँकि, जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, जीते को पाकिस्तानी जेल में फँसा हुआ पाया जाता हैं, जहाँ उसे परेशान किया जाता है। वह पाकिस्तानी सेना और फोर्स को चेतावनी भी देता है कि अगर उसके पिता आए तो सभी के ऐसे टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।

जैसे ही तारा सिंह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान में प्रवेश करता है, ट्रेलर में तीव्र एक्शन के साथ सनी पाजी की एंट्री होती है। बाद में पिता और पुत्र की जोड़ी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ती है और सभी के चौंके छक्के छुड़ाते है।

गदर 2 की घोषणा 2021 में की गई थी। और फिल्म दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी और इसी दिन अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ओमजी 2 रीलीज हो रही है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।