फिल्म ‘तू चाहिए’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी अश्नूर कौर

Ashnoor Kaur to play lead in movie Tu Chahiye: अश्नूर कौर फिल्म 'तू चाहिए' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म 'तू चाहिए' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी अश्नूर कौर 25178

Ashnoor Kaur to play lead in movie Tu Chahiye: मनोरंजन उद्योग की सबसे प्यारी और चुलबुली अभिनेत्रियों में से एक हैं अश्नूर कौर (Ashnoor Kaur), जो बतौर बाल कलाकार के रूप में मनोरंजन उद्योग में शामिल हुईं और सभी को अपने दमदार अभिनय का दीवाना बनाया। अभिनेत्री ने झाँसी की रानी, ये रिश्ता क्या कहलाता है और पटियाला बेब्स सहित कई टेलीविजन धारावाहिकों में अपने अद्भुत अभिनय का जादू चलाया हैं। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री ने संजू और मनमर्जियां में सहायक भूमिकाओं के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी और अब वह फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने के लिए तैयार है। अभिनेत्री को आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका हासिल हुई है।

एक विश्वसनीय स्रोत द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ‘तू चाहिए’ नाम की फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय टीवी निर्देशक और निर्माता रत्ना सिन्हा द्वारा किया जाएगा, जो शादी मैं जरूर आना और मिडिल-क्लास लव जैसी परियोजनाओं में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।

अभिनेत्री फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की कहानी को गुप्त रखा गया है।

हमने अशनूर से संपर्क किया मगर किसी कारण वश हम उनसे संपर्क कायम नहीं रख पाए।

मनोरंजन उद्योग की तमाम बड़ी खबरों को सबसे पहले पाने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।