अपनी निजता भंग करने के लिए आलिया भट्ट ने पपराज़ी को लगाईं फटकार, अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर ने किया समर्थन

Know more about Alia Bhatt: जाने आलिया भट्ट के नवीनतम अपडेट ।
Alia Bhatt slams paparazzi for violating her privacy, Anushka Sharma and Arjun Kapoor support 3120

Know more about Alia Bhatt: हिंदी फिल्म जगत की हसीन अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। वह अपने अद्भुत अभिनय के लिए काफी लोकप्रिय है और उनकी लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं। दर्शकों को उनके आगामी परियोजनाओं का इंतजार काफी बेसब्री से रहता है। डीवा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से शुरू की। डीवा ने अपने शानदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में परचम लहराया है। अच्छी गुणवत्ता वाले काम करने से लेकर आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त करने तक का सफर डीवा ने तय किया है। वर्तमान में, डीवा अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही है।

जहां अक्सर आलिया भट्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुशियां शेयर करती हैं, वहीं इस बार स्थिति अलग है। डीवा ने इस बार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शिकायत शेयर किया है। डीवा ने एक मीडिया हाउस के पपराज़ी पर तंज कसते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा किया। डीवा ने उनकी निजता भंग करने पर पपराज़ी को सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जमकर लताड़ लगाई है। जल्द ही, अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर जैसे लोग भी उनका समर्थन करने के लिए उनके साथ शामिल हो गए। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।