आलिया भट्ट के दादासाहेब फालके अवॉर्ड जीतने के बाद, कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर दिया बड़ा बयान, जानने के लिए पढ़ें

Kangana Ranaut On Nepo Mafia: कंगना रनौत ने 'नेपो माफिया' पर लगाया काबिल अभिनेताओं से अवार्ड छीनने का आरोप, कंगना ने काबिल विजेताओं की अपनी सूची जारी की।
After Alia Bhatt won the Dadasaheb Phalke Award, Kangana Ranaut made a big statement on Bollywood, read to know 3003

Kangana Ranaut On Nepo Mafia: दादासाहेब फालके फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड के घोषणा के साथ ही आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं। ब्रह्मास्त्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड रणवीर कपूर को मिला है। द कश्मीर फाइल्स को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड, आरआरआर बनी साल की सबसे बेहतरीन फिल्म, वही अभिनेता वरुण धवन को भेड़िया के लिए मिला क्रिटिक बेस्ट अभिनेता का अवार्ड और अभिनेत्री विद्या बालन को जलसा के लिए मिला क्रिटिक बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड।

अवार्ड की घोषणा के तुरंत बाद ही कंगना रनौत ने नेपो माफिया पर काबिल अभिनेताओं से अवार्ड छीनने का आरोप लगाया। कंगना ने काबिल विजेताओं की अपनी सूची जारी की। कंगना ने एक टि्वटर थ्रेड के दो ट्वीट में लिखा, ” अवार्ड का मौसम आते ही और नेपो माफिया फिर से इस पर हावी है, काबिल प्रतिभाओं से सभी पुरस्कार छीन रहे हैं। यहां उन कुछ लोगों की सूची दी गई है जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शित की और साल 2022 को अपने नाम किया है।”

कंगना ने अपने सूची में काबिल विजेताओं की कुछ मुख्य नाम दिए हैं। जिनमें ऋषभ शेट्टी को कांतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, मृणाल ठाकुर को सीतारमन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एसएस राजामौली को आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, अनुपम खेर को द कश्मीर फाइल के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और तब्बू दृश्यम 2 और भूल भुलैया 2 के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के रूप में बताया गया है। कंगना रनौत ने आगे लिखा, ” बॉलीवुड अवॉर्ड्स एक बड़ा धोखा है… जब मुझे अपने कार्यक्रम से कुछ समय मिलेगा तो मैं उन सभी की एक सूची बनाऊंगी जो मुझे लगता है कि काबिल हैं।”

नीचे देखें-

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, अपने विचार हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं। और ऐसे ही खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

मनीषा सुथार: अभी तक गतिशील गतिशील, मनीषा सथुर व्यावसायिकता और सही मूल्यों का एक आदर्श मिश्रण है। नेटवर्क के लिए योग्यता के साथ खबर के लिए भूख, मनीषा जूनियर्स को प्रेरित करती है और वरिष्ठों का समर्थन करती है। एक मास मीडिया स्नातक, वह रूढ़ियों को तोड़ने और अपने स्वयं के आला को तराशने में विश्वास करती है। जब वह व्यस्त नहीं होता है, तो वह गाना, नृत्य करना और मीरा बनाना पसंद करता है।