Adipurush के लेखक Manoj Muntashir ने मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा, पढ़ें पुरी खबर

Adipurush Writter Manoj Muntashir: मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा।
Adipurush के लेखक Manoj Muntashir ने मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा, पढ़ें पुरी खबर 17878

Adipurush Writter Manoj Muntashir: भारतीय मनोरंजन उद्योग के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा व्यक्तित्व में से एक हैं मनोज शुक्ला उर्फ मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir)। मनोज ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी लंबा सफर तय किया है और अपने कलम के आधार से काफी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनकी लोकप्रियता काफी उच्च स्तरीय हैं और उनके चाहने वालों की संख्या अनगिनत है। वह जब भी अपने लिखावट को पेश करते हैं, तो जनता द्वारा उसपर भर-भर कर प्यार लुटाया जाता है। गौरतलब हैं, कि ओम राउत की निर्देशन में बनी आदिपुरुष के डायलॉग को मनोज ने लिखा हैं, जो वर्तमान में काफी विवादों से घिरी हुई है।

मनोज मुंतशिर ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

टाइम्स ऑफ इंडिया के नवीनतम मीडिया रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है। फिल्म आदिपुरुष में कई शब्द ऐसे हैं, जिसे दर्शकों द्वारा ना पसंद किया जा रहा है। फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हैं, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के डायलॉग में कुछ बदलाव करने का भी फैसला किया है। हालांकि, वर्तमान में उनका कहना हैं , कि वह ख़तरे में है और उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है।

जनता द्वारा मनोज पर तंज कसा जा रहा था, तो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट शेयर कर लिखा, ” मैं अपने संवादों के पक्ष में अनगिनत तर्क दे सकता हूँ, लेकिन इस से आपकी पीड़ा कम नहीं होगी। मैंने और फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएँगे।”

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।