Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने दी खुशखबरी

Deepika Padukone Announce Pregnancy: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण।
Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने दी खुशखबरी 42420

Deepika Padukone Announce Pregnancy: बॉलीवुड जगत के मशहूर जोड़ियों में से एक है दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और (रणवीर सिंह Ranveer Singh), जिनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां ! आपने सही पढ़ा बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अब माता पिता बनने के लिए तैयार है और इसकी पुष्टि खुद फाइटर अभिनेत्री और सिंबा अभिनेता ने की है। अपने करोड़ों फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए सितारों ने इस बड़ी खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया। खबर सुनते ही उनके फैंस और मनोरंजन उद्योग के कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दी।

इस महीने आएगा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नन्हा मेहमान

सितारों के नए पोस्ट में, बच्चे की आने वाले महीने की जानकारी दी गई है। पोस्ट में उन्होने सितंबर महीने की ओर इशारा किया है, जिससे यह साफ झलक रहा है, कि इस महीने उनके घर किलकारियां गूंज सकती है।

कई सितारों ने दी बधाईयां

इस जोड़ी को फैंस के साथ- साथ उनके मनोरंजन उद्योग के दोस्तो की भी खूब बधाइयां मिल रही है। हाल ही में पिता बने विक्रांत मैसी ने लिखा है . ‘ओएमजी बहुत-बहुत शुभकानाएं और दोनों को’. इसके साथ ही वरूण धवन ने दिल बनाया है और साथ ही कृति सेनन ने लिखा है ‘ओएमजी, बधाई आप दोनों को.’ इसके अलावा मनीष मल्होत्रा, नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता और साथ ही भूमि समेत सितारों ने भी इस पर कमेंट किया है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।