Raj Kundra Starrer UT 69 Review: जमानत खारिज होने पर रो पड़े राज कुंद्रा, फिल्म के जरिए बयां किया दर्द

Raj Kundra Starrer UT 69 Review: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के चलते जेल में गए थे। जेल में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने अपने बायोपिक UT 69 को जनता के सामने पेश किया है।
Raj Kundra Starrer UT 69 Review: जमानत खारिज होने पर रो पड़े राज कुंद्रा, फिल्म के जरिए बयां किया दर्द 37588

Raj Kundra Starr UT 69 Review: मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के बिज़नेस मैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी केस के चलते साल 2021 में मुंबई के महालक्ष्मी स्थित आर्थर रोड जेल (Arthur road jail) में 2 महीने से ज्यादा समय बिताना पड़ा था। जेल में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने अपने बायोपिक को जनता के सामने पेश किया है। अब बिज़नेस मैन अभिनेता के रूप में दर्शकों के सामने आए हैं और UT 69 से उन्होने बॉलीवुड में कदम रखा है। अब आप सोचते होंगे, कि ये UT 69 क्या है? आप को बता दे, UT 69 का मतलब है, अंडर ट्रायल 69। फिल्म के बारे में जानने से पहले आप को फिल्म के कुछ मुख्य पहलुओं को समझना होगा, जो राज के जेल के दिनों पर आधारित है। राज आर्थर रोड जेल में एक विचारधीन कैदी रहते है, जिनके ऊपर लगे आरोप अभी तक सिद्घ नहीं हुए है। वह अपने इस फिल्म के माध्यम से जेल में विचाराधीन कैदियों को हो रही परेशानियों को दिखाते है।

फिल्म का निर्देशन

शाहनवाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ने सभी किरदारों को एक अच्छी जगह दी है। निर्देशक ने अपने काम को बखूबी निभाया है और दर्शकों को पर्दे से बांधने रखने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में कई सारे भावुक पल भी है, जो दर्शकों को एक कैदी के दर्द को भी महसूस करवाती है।

राज कुंद्रा का अभिनय

राज ने बेहद ईमानदारी से अपने किरदार में जान फूंकी है। हालांकि, किसी- किसी भावुक पल में वह थोड़े ठंडे नजर आए, मगर पहली फिल्म के लिहाज से ये उनका अच्छा प्रदर्शन है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत न्यूज के एक क्लिप से होती है, जहा बताया जाता है, कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुद्रा को पोर्नोग्राफी स्कैम के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। राज को उम्मीद रहती है, कि उनके वकील उन्हें जल्द से जल्द जमानत दिला देंगे। अभिनेता को पहले क्वारंटाइन के लिए एक साफ सुथरे लॉकअप में रखा जाता है, जहा वह वडाला के मोनो रेल को देख कर खुश होते रहते है। जेल में चूहे से परेशान राज को 4 दिन बाद बाहर बुलाया जाता है, जहा उन्हें लगता है, की उनकी जमानत हो गई है। लेकिन, जेल प्रशासन के नियम के अनुसार उनका क्वारंटाइन समय ख़त्म हो जाता है। एक मशहूर हस्ती होने के बावजूद भी उन्हें जेलर बैरक नंबर 6 में रखता है, जिसमें 45 लोगो की जगह में 246 कैदियों को रखा गया है। मुलायम बिस्तर पर सोने वाले राज को सिर्फ एक चादर पर रात बितानी पड़ती है। लगातार जमानत की याचिका रद्द होने से राज टूटते जाते है और वह दो हफ्तों के बाद शिल्पा से फोन पर बातचीत करते है। नियम के अनुसार, सोमवार को कैदियों को 3 मिनट तक अपने घर वालो से बात करने की इजाजत थी, जिसके चलते कैदियों द्वारा सोमवार का इंतजार काफी बेसब्री से किया जाता था। सबसे खास बात ये है, की शाकाहारी राज जेल ने अण्डा खाना भी सीख जाते है। फिल्म में कई सारे ऐसे भी मोड़ है, जो जेल की हकीकत को बयां करती है। अब जेल की हकीकत को और अच्छे से समझने के लिए आपको फिल्म को देखना होगा। फिल्म बायोपिक प्रेमियों को जरूर पसंद आएगी। मनोरंजन न्यूज द्वारा UT 69 को 3.5 स्टार दिए जाते है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।